सासाराम, अगस्त 3 -- नोखा। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर की प्रचंड जीत पर थाना चौक पर सोमवार शाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। जिला पार्षद कृष्णमुरारी मिश्रा उर्फ मेलू मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जीत की खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। कहा कि बांकीपुर की जीत ने बिहार की राजनीति में बदलाव की नई उम्मीद जगाई है। मौके पर मुकेश कुमार, परवेज अख्तर,सुनील शौंडिक,इकबाल अंसारी,मुस्लिम अंसारी,मन्नान साह,संजीव राय,अमरीश पांडेय,अभिजीत कुमार,,रोहित तिवारी,संतोष पाठक, सोनल तिवारी,बिल्लू तिवारी,बब्लू तिवारी आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर की जीत से तेज प्रताप यादव गदगद, बांकीपुर में जन सुराज पार्टी ...