पटना, जुलाई 8 -- बिहार के पटना शहर की बांकीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार तेज हो गया है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक एवं बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने बुधवार को विधानसभा में घूम-घूम कर प्रचार किया। उन्होंने दुर्गा मंदिर से जेजे मार्केट, मारुति नगर, चांदमारी रोड, तारकेश्वर रोड तक पदयात्रा निकाली। वहीं, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी ने भी बुधवार से अपने प्रचार अभियान की विधिवत शुरुआत की। नामांकन से एक दिन पहले वह जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने भी पहुंचे। अभिषेक बंटी ने नीतीश का आशीर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...