नई दिल्ली, जुलाई 25 -- Nitin Nabin in Patna: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने की। भाजपा अध्यक्ष विधायकों और पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। छात्र आंदोलन पर भी वे चर्चा करेंगे। बांकीपुर उपचुनाव की घोषणा होने के बाद यह उनका तीसरा दौरा है। बांकीपुर में 30 जुलाई को मतदान होना और 3 अगस्त को उपचुनाव के नतीजे आएंगे। इससे पहले वे 13 जुलाई और 18 जुलाई को पटना आए थे और चार दिनों तक मिशन बांकीपुर पर मंथन किया था। इस बार भी वे दो दिनों तक यहीं रहेंगे। हालांकि, कहा जा रहा है कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री के रूप में 100 दिन पूरे होने पर वे पटना आए हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। नितिन नवीन फिर 30 जुलाई को मतदान करने पटना आयेंगे।

हिंदी...