बांकीपुर जीत के साथ प्रशांत किशोर का अगला प्लान भी सेट, अब किस चुनाव पर जन सुराज की नजर
पटना, अगस्त 4 -- बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से जीत के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का जोश हाई हो गया है। उन्होंने अपना अगला प्लान भी तैयार कर लिया है। बांकीपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का किला ढहाने के बाद पीके अब आगामी चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। विधायक बनने के बाद उन्होंने खुद इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ विधायक बनने का चुनाव नहीं था, बल्कि इसका संदेश दिल्ली तक पहुंचाना था। बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद प्रशांत किशोर का फोकस पार्टी का विस्तार करने पर रहेगा। फिलहाल पार्टी बिहार में ही सक्रिय रहेगी। जल्द ही बिहार पंचायत चुनाव होने वाले हैं। इसमें जन सुराज मजबूती से लड़ेगी। प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हर जिला परिषद में जन सुराज का चेयरमैन बनाना उनका लक्ष्य है।बिहार पंचायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.