बांकीपुर चुनाव: बूथ पर पर्ची बांट रहे थे नीरज सिन्हा, एक फोन से बदल गई BJP कार्यकर्ता की किस्मत
पटना, जुलाई 10 -- बिहार की बांकीपुर सीट से उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्हा पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता हैं। जब उनके नाम की घोषणा हुई, उससे कुछ देर पहले वह बूथ पर पर्चियां बांटने का काम कर रहे थे। तभी उन्हें एक फोन आया और उनकी किस्मत एक झटके में बदल गई। अगले ही पल वह पटना ही नहीं बल्कि पूरे बिहार और देश भर में चर्चा का विषय बन गए। बीजेपी ने उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का गढ़ माने जाने वाली बांकीपुर सीट से कैंडिडेट बनाया है। उपुचनाव में उनका मुकाबला जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर और आरजेडी की रेखा गुप्ता जैसे दिग्गजों से होगा। नीरज कुमार सिन्हा पटना के रहने वाले हैं और बचपन से ही बीजेपी से जुड़े हुए हैं। बांकीपुर सीट पर उपचुनाव के दौरान वह आम कार्यकर्ताओं की तरह ही ग्राउंड लेवल पर बीजेपी के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.