गोपालगंज, जून 4 -- गोपालगंज। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को गोपालगंज में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक में कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव केवल एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि सरकार और भाजपा द्वारा किए गए वादों पर जनमत संग्रह साबित होगा। उन्होंने दावा किया कि जन सुराज पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और भाजपा को कड़ी चुनौती देगी। शहर के एक मैरिज हॉल में आयोजित बैठक में जिले की विभिन्न संगठनात्मक इकाइयों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जन सुराज पिछले तीन वर्षों से बिहार की जनता को यह समझाने का प्रयास कर रहा है कि "बबूल का पेड़ लगाकर आम का फल नहीं पाया जा सकता।" यह भी पढ़ें- हिम्मत है तो खुद लड़ें, प्रशांत किशोर ...