नई दिल्ली, जुलाई 6 -- Bankipur By-Election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव काफी रोचक होने वाला है। महागठबंधन में चल रही खींचतान के बीच लालू, तेजस्वी की पार्टी राष्टीय जनता दल(आरजेडी) ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार का नाम फाइनल कर दिया है। आरजेडी ने रेखा कुमारी गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने इसकी घोषणा की। नितिन नवीन के राज्यसभा के लिए चुने जाने से यह सीट खाली हुई है जिसे कांग्रेस पार्टी अपनी पारंपरिक सीट बताकर दावा ठोक रही थी। बीजेपी से कौन चुनाव लड़ेगा, यह खबर लिखे जाने तक फाइल नहीं हुआ। जन सुराज के प्रशांत किशोर खुद मैदान में हैं जबकि लालू परिवार के लाल तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल ने सामाजिक कार्यकर्ता वीणा मानवी को उतारने का फैसला किया है। रेखा गुप्ता 2025 में भी बांकीपुर से...