पटना, जुलाई 16 -- पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान हाई है। अब इस उपचुनाव को लेकर पोस्टर वॉर तेज हो गया है। पटना में कुछ ऐसे पोस्टर लगे हैं जिसके जरिए जनसुराज के सूत्रधार और बांकीपुर सीट से पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर पर सीधे निशाना साधा गया है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगे पोस्टरों में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर निशाना साधा गया है। पोस्टर में लिखा है, "केसी सिन्हा तो अभी झांकी है, जमानत जब्त होना अभी बाकी है" और "वोट नहीं, नोट चाहिए"। पोस्टर पर लिखा गया है कि वोट नहीं नोट चाहिए। इस पोस्टर में प्रशांत किशोर के सिर पर टोपी और हाथ में नोट दिखाया गया है। पोस्टर को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। प्रशांत किशोर पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। प्रशांत किशोर लगातार इस...