बांका, सितम्बर 24 -- बांका, जीतेन्द्र कुमार झा। बांका विधानसभा हर चुनाव में बिहार की राजनीति में एक अहम किरदार निभाने का काम करती रही है। बांका विधानसभा का गठन 1952 में हुआ। अब तक यहां कुल 20 बार चुनाव और उपचुनाव हो चुके हैं। इसमें सबसे अधिक 7 बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस ने भी सात बार इस सीट पर कब्जा जमाया, जबकि राजद के प्रत्याशी दो बार और जनता दल के उम्मीदवार एक बार यहां से विजयी हुए। एक बार निर्दलीय भी जीत दर्ज कर चुके हैं। इस सीट से अब तक केवल एक महिला विधायक बनी हैं जो विंध्यवासिनी देवी थी। वे लगातार तीन बार क्षेत्र का नेतृत्व की। जिन्होंने अपने कार्यकाल से क्षेत्र की राजनीति में अलग पहचान बनाई थी। कांग्रेस को 1985 में अंतिम बार विधायकी का ताज मिला तथा इसके बाद पुन: कांग्रेस को बांका से मौका नहीं मि...