बांका, अप्रैल 23 -- बांका। एक संवाददाता बांका शहर में बुधवार को कवर्ड तार बदलने के कार्य के कारण करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह लगभग 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बिजली नहीं रहने से लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिनभर बिजली कटौती के कारण घरों में पंखे और कूलर बंद रहे, जिससे गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। बिजली नहीं रहने के कारण शहर के कई इलाकों में पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई। मोटर नहीं चल पाने से लोगों को पेयजल के लिए जूझना पड़ा। खासकर दोपहर के समय स्थिति और भी गंभीर हो गई, जब तापमान चरम पर था और बिजली की कोई व्यवस्था नहीं थी।इस यह भी पढ़ें- विद्युत ट्रांसफार्मर का क्वायल जलने से शंभूगंज बाजार में तीन दिनों से बिजली - पानी के लिए मचा हाहाकार , विभाग उदासीन संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता कुमार...