बांका, अप्रैल 9 -- बांका, एक संवाददाता। व्यवहार न्यायालय, बांका परिसर में गुरुवार को नव निर्मित "कमजोर गवाह गवाही केंद्र" (वीडब्लूडीसीएस) को लेकर संवेदिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य ने की। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं तथा विधिक सेवा प्राधिकार से जुड़े प्रतिनिधियों को केंद्र की उपयोगिता और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि इस गवाही केंद्र को विशेष रूप से कमजोर गवाहों जैसे बच्चों, यौन अपराध के पीड़ितों तथा धमकी का सामना कर रहे व्यक्तियों को सुरक्षित माहौल में गवाही देने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयार किया गया है। इस केंद्र में ऐसी व्यवस्था की गई है जिससे गवाह को आरोपी का सामना किए बिना ही अदालत में अपना ...