भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर। बांका जिले में हुए एक्सीडेंट में बौंसी के ब्रह्मपुर की रहने वाली बबीता देवी की मौत हो गई। परिजनों ने मायागंज में पुलिस को बताया है कि तीन मार्च को वह दोपहर में दुकान से सामान लेने के लिए पैदल ही जा रही थी। तभी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मायागंज में उन्हें भर्ती कराया गया जहां चार मार्च की सुबह इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...