बांका, फरवरी 6 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित गुरुवार को समाहरणालय गेट के समीप बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले जिलेभर के राजस्व कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया।जिसमें सभी प्रखंडों से आए दर्जनों राजस्व कर्मचारी शामिल हुए।कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि, बार-बार ज्ञापन देने और वार्ता के बावजूद उनकी जायज मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को प्रमुखता से उठाया। इनमें सबसे अहम मांग गृह जिला में कर्मचारियों का पदस्थापन है। साथ ही कर्मचारियों का कहना है कि, गृह जिला में पदस्थापन से न केवल उनकी पारिवारिक और सामाजिक समस्याएं कम होंगी, बल्कि कार्यकुशलता और प्रशासनिक दक्षता मे...