बांका, जून 23 -- बांका,निज संवाददाता। बांका में मंगलवार को नए एसपी अमितेश कुमार ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर योगदान किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि आमजनता की सेवा करना ही उनका ध्येय है। इसके लिए बेहतर कम्युनिटी पुलिसिंग के जरिए वे जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। यह भी पढ़ें- जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जाएगा : एसपी अमितेश कुमारपुलिसिंग और अपराध नियंत्रण इसके साथ ही कांडों के अनुसंधान में गुणवत्तापूर्ण सुधार लाये जायेंगे और सभी तरह के अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जायेगा। वहीं आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर उन्होंने विधि व्यवस्था संधारण से जुड़े सवाल पर कहा कि संयुक्त जिलादेश के तहत हरेक संवेदनशील जगहों पर मैजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। जिन अखाड़ों पर अधिक भीड़ उमड़ेगी, ...