बांका, अक्टूबर 5 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका जिले में पिछले चार दिनों से रुक रुक कर हो रही मूसलधार बारिश और तेज़ हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश की रफ्तार के साथ-साथ चली तेज़ हवाओं की वजह से शहर में बिजली आपूर्ति में भी समस्या उत्पन्न हो रही है। वहीं शहर के प्रमुख इलाकों में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। शहर के नागरिक अब न सिर्फ जलभराव से जूझ रहे हैं, बल्कि सड़कों पर फैले गंदे पानी और आवागमन की कठिनाइयों से भी परेशान हैं। बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी दिन भर रुक रुक कर होते रही। जिससे शहर की जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जबकि इस वर्षा के साथ तेज़ हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटा के आसपास रही है। बारिश के चलते बांका शहर के कई मोहल्लों और प्रमुख सड़कों पर जलजामाव की स्थिति उत्पन्न हो...