बांका, मार्च 12 -- बांका। नगर प्रतिनिधि जिले में बुधवार को मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव देखने को मिला। दिन में तेज धूप और बढ़ती गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम में नमी बढ़ने लगी और आसमान में बादल छा गए। जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई, जिससे शाम के समय ठंडी हवा चलने लगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण आम लोगों के साथ-साथ किसान भी परेशान थे। ऐसे में मौसम में आए इस बदलाव से लोगों ने राहत महसूस की। शाम के समय मौसम सुहावना हो गया और सड़कों व बाजारों में लोगों की आवाजाही भी बढ़ गई।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग का कहना है कि इस सप्ताह रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। मौसम के इस बदलाव का असर खेती पर भी पड़ सकता ...