बांका, फरवरी 21 -- बांका, वरीय एक संवाददाता। बांका जिले में एक बार फिर ओवरलोड वाहनों और अवैध बालू कारोबार का खेल तेज हो गया है। जिला सीमा क्षेत्रों से होकर गुजरने वाले मार्गों पर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। खासकर हंसडीहा भागलपुर सड़क पर इन दिनों भारी संख्या में ओवरलोड ट्रकों का परिचालन हो रहा है। दिन-रात चल रहे इन वाहनों से न केवल सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ओवरलोड वाहनों को बिना किसी रोक-टोक के जिला सीमा पार कराया जा रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक चेकपोस्ट महज औपचारिकता बनकर रह गए हैं। इधर धोरैया प्रखंड, बाराहाट प्रखंड और बौसी प्रखंड क्षेत्रों में अवैध बालू खनन और ढुलाई का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.