बांका, मई 6 -- बांका, एक संवाददाता। बांका जिले में स्वच्छ और सुविधाजनक ईंधन की दिशा में एक अहम पहल के तहत हिंदुस्तान पेट्रोलियम निगम लिमिटेड द्वारा पाइप के माध्यम से प्राकृतिक गैस आपूर्ति हेतु इकाई का सफलतापूर्वक संचालन मंगलवार से शुरू किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने फीता काटकर परियोजना का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। पाइप गैस अब घरेलू उपयोग के लिए रसोई गैस सिलेंडर का बेहतर विकल्प बनकर उभर रहा है। शुरुआती चरण में जिले में 3200 कनेक्शन देने का लक्ष्य तय किया गया है। वर्तमान में 636 घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं, जबकि 950 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जो लोगों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है। पाइप गैस के कई फायदे हैं। यह सिलेंडर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.