भागलपुर, अप्रैल 7 -- बांका से संतोष झा की रिपोर्ट बिहार पंचायत सचिव संघ ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। संघ के आह्वान पर बांका जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत पंचायत सचिव 8 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के कारण पंचायत स्तर पर होने वाले कई प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की संभावना है। पंचायत सचिवों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में सेवा शर्तों में सुधार, लंबित समस्याओं का समाधान और कार्य व्यवस्था को स्पष्ट करने जैसे मुद्दे शामिल हैं। यदि सरकार द्वारा उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो हड़ताल को और तेज किया जाएगा। हड़ताल के चलते पंचायत कार्यालय...