बांका, अप्रैल 23 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। बांका जिले में नक्सल उन्मूलन की दिशा में सुईया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कटोरिया थाना क्षेत्र के मोथाबारी गांव निवासी फरार नक्सली शंकर यादव (पुत्र स्वर्गीय राधे यादव) ने पुलिस दबाव के बीच सुईया थाना पहुंचकर गुरूवार को थानाध्यक्ष के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लंबे समय से फरार चल रहे शंकर यादव पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए थी। पुलिस की सख्ती और दबिश के कारण अंततः उसने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लेते हुए स्वयं थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण के बाद सुईया थानाध्यक्ष ने उसे पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- फरार आरोपी टीपन खैरा गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा के निर्देश पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक...