बांका, दिसम्बर 21 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। दो दिन बाद जिलेभर में सूर्यदेव के दर्शन से जहां एक ओर लोगों को राहत मिली, वहीं बढ़ती ठंड ने नए संकट की ओर इशारा किया है। पिछले कुछ दिनों से जिले में शीतलहर का असर बढ़ा था, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया था। तापमान में गिरावट और कनकनी की समस्या ने आम जनजीवन को काफ़ी प्रभावित किया था, लेकिन रविवार को जिलेभर में दिखे सूर्य की किरणों ने राहत दी है। जबकि मौसम में आए बदलाव का सबसे बड़ा असर जिले के किसानों पर पड़ा है। रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। पहले शीतलहर और अत्यधिक ठंड की वजह से किसान अपनी फसलों को लेकर परेशान थे। गन्ने, गेहूं, सरसों जैसी रबी फसलों के लिए अत्यधिक ठंड की आशंका किसानों के लिए चिंता का विषय बन चुकी थी। लेकिन रविवार को जैसे ही सूर्यदेव ...