बांका, सितम्बर 5 -- बांका एक संवाददाता राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता को लेकर शनिवार को व्यवहार न्यायालय, बांका परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी एवं अन्य लोग मौजूद रहे। प्रभात फेरी के माध्यम से आम लोगों को आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गई। लोगों से अपील की गई कि वे आपसी सहमति से मामलों के निष्पादन के लिए लोक अदालत का लाभ उठाएं। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी पहुंचाना और उन्हें इसके प्रति जागरूक करना था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर चलाया जागरूकता अभिय...