बांका, जुलाई 16 -- बांका। बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वर्चुअल माध्यम से बांका जिले के अमरपुर, फुल्लीडुमर, बेलहर एवं बाराहाट प्रखंडों में नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। बांका जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयेाजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ ही पदाधिकारी शामिल हुए। जिले में डिग्री कॉलेज अमरपुर का संचालन उत्क्रमित उच्च विद्यालय, भदरिया (अमरपुर), डिग्री कॉलेज फुल्लीडुमर का संचालन उत्क्रमित उच्च विद्यालय, केड़िया इनारावरण, डिग्री कॉलेज बेलहर का संचालन उत्क्रमित उच्च विद्यालय, हथियाड़ाढ़ा तथा डिग्री कॉलेज बाराहाट का संचालन उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सहरना से प्रारंभ किया गया है। आज से इन महाविद्यालयों में हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र एवं अर्थशास्त्र विषयों की नियम...