बांका, जून 4 -- बांका,निज संवाददाता। बांका थाना पुलिस ने शहर में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शास्त्री चौक स्थित एक घर में छापेमारी कर गांजा तस्करी और भंडारण के रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से कुल 31.2 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की मात्रा को देखते हुए इसे जिले में हाल के दिनों की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

गांजा तस्करी का पर्दाफाश इस संबंध में पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बुधवार की शाम बांका पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शास्त्री चौक स्थित एक मकान में बड़े पैमाने पर अवैध मादक पदार्थों का भंडारण कर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना की सत्यता की जांच के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर विश्वा...