बांका, अप्रैल 1 -- बांका, निज संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन के साथ ही जिला खनन विभाग ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत ही नहीं,बल्कि उससे भी अधिक पूरा कर लिया है। राज्य मुख्यालय द्वारा बांका जिला खनन विभाग को 85 करोड़ 64 लाख रुपये के राजस्व संग्रहण का लक्ष्य दिया गया था,जबकि विभाग ने इससे आगे बढ़ते हुए 90 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। खनन विभाग के अधिकारियों के अनुसार,इस सफलता के पीछे लगातार चलाए गए सघन छापेमारी अभियान और सख्त निगरानी की अहम भूमिका रही है। रोस्टर के आधार पर खान निरीक्षकों की ड्यूटी दिन और रात दोनों समय तय की गई थी,जिससे जिले के विभिन्न वैध एवं अवैध घाटों पर कड़ी नजर रखी जा सके। इस दौरान अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई...