राजदीप, अप्रैल 27 -- Bihar News Today: बिहार के बांका जिले के तारा मंदिर रेलवे हॉल्ट के समीप मोबाइल और ईयरफोन की एक छोटी सी लापरवाही ने 23 साल के एक युवक की जिंदगी निगल ली। बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में सन्नाटा पसरा है, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के बाजा गांव निवासी दिलीप झा के 23 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है।गाना सुनने में मशगूल था युवक चश्मदीदों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 7:00 बजे हुआ। नीतीश कुमार रेलवे ट्रैक पार कर रहा था और उसके कान में ईयरफोन लगा हुआ था। वह संगीत सुनने में इतना खोया हुआ था कि उसे पीछे से आ रही तेज रफ्तार राजेंद्र नगर-बांका इंटरसिटी एक...