भागलपुर, अप्रैल 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता सैंडिस कंपाउंड में रविवार को बीसीए श्यामल अंडर-16 वनडे ट्रॉफी के तहत बांका बनाम मुंगेर का मुकाबला खेला गया। मैच में बांका की टीम ने मुंगेर को 60 रनों के अंतर से शिकस्त दे दी। मैन ऑफ द मैच का खिताब बांका के गेंदबाज अमरजीत कुमार को दिया गया। उसने प्रतिद्वंद्वी टीम के पांच विकेट अकेले गिरा दिए। यह जानकारी भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) के उपाध्यक्ष सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने दी। अगला मुकाबला सोमवार को मुंगेर बनाम जमुई के बीच खेला जाएगा।बांका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.1 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 218 रनों का स्कोर खड़ा किया। यह भी पढ़ें- अंडर-16 के मुकाबले में बेगूसराय की टीम विजयी टीम की ओर से आर्यन राज ने 61 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि रिशांत निवास ने 52 रनों का महत्वपू...