बांका, सितम्बर 27 -- बांका। एक संवाददाता जिले में आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले 'नीतीश संवाद, जीविका 20 साल बेमिसाल' कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को बेलहर विधायक मनोज यादव ने बांका स्थित चंद्रशेखर सिंह नगर भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जदयू के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह त्यागी, मछुआरा आयोग की सदस्य रेणु देवी और जदयू की प्रदेश सचिव शबाना दाऊद समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक मनोज यादव ने बताया कि 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिले की बड़ी संख्या में जीविका दीदियां शामिल होंगी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जीविका परियोजना के 20 साल पूरे होने पर होगा सम्मान समारोह, जदयू ने कसी कमर ...