बांका, मार्च 22 -- बांका, नगर प्रतिनिधि -: शहर में ईद-उल-फितर का पर्व इस बार खास परिस्थितियों में मनाया गया। शुक्रवार देर शाम से ही लगातार हो रही वर्षा के कारण परंपरागत रूप से ईदगाह में अदा की जाने वाली ईद की नमाज़ इस बार शिवाजी चौक स्थित जामा मस्जिद में संपन्न कराई गई। मौसम की प्रतिकूलता को देखते हुए नमाज़ को दो शिफ्टों में आयोजित किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से इबादत कर सकें।ईद की नमाज़ की शुरुआत सुबह 8 बजे से की गई। पहली शिफ्ट में बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने हिस्सा लिया, जबकि दूसरी शिफ्ट में भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।इधर मस्जिद परिसर में नमाज़ अदा करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। जिसे जिला प्रशासन और मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने मिलकर व्यवस्था को सुचारू...