बांका, दिसम्बर 10 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। प्राकृतिक सम्पदा से परिपूर्ण दक्षिण बिहार का बांका जिले में प्रचुर मात्रा में जलस्त्रोत हैं। जबकि जिला मुख्यालय जिले की दो मुख्य नदियों ओढ़नी व चांदन नदी के बीच बसा हुआ है। ये नदियाँ जिले की कृषि व्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है। मगर बांका जिला बीते करीब डेढ़ दशक से अवैध बालू खनन की समस्या का दर्द झेल रहा है। बीते कुछ वर्षों में स्थिति और भी अधिक चिंताजनक हो गई है। जिले की प्रमुख नदियों के तटबंध लगातार कमजोर होते जा रहे हैं और इसका मुख्य कारण है बालू माफियाओं की मनमानी। जिले के ओढ़नी व चांदन नदी के तटबंधों की जर्जर होती स्थिति न केवल स्थानीय ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए चुनौती है, बल्कि सिंचाई व्यवस्था से लेकर बाढ़ के खतरे तक कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे रही है। बांका जिले में नदियों के तटबंधों की कमजोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.