बांका, फरवरी 17 -- बांका, एक संवाददाता। हर घर की एक महिला को स्वरोजगार उपलब्ध कराते हुए उन्हें सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से आज मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत पुनः Rs.10,000/- (दस हजार रुपये) की राशि डीबीटी के माध्यम से लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में अंतरण की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण राज्य, जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लाभुक महिलाएं जुड़ीं। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 25 लाख महिला लाभुकों को Rs.10,000 प्रति लाभुक की दर से कुल Rs.2500 करोड़ की राशि उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की गई। बांका जिला में 73113 लाभुकों को यह राशि अंतरित किया गया। बाँका समाहरणालय परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिलाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.