बांका, अप्रैल 20 -- बांका, वरीय संवाददाता। बांका जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के उद्देश्य से गैस एजेंसियों एवं विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 1818 छापेमारी की गई, जिसमें 3 गैस सिलेंडर जब्त किए गए तथा 2 प्राथमिकियां दर्ज कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान लगातार जारी है। आज के छापेमारी अभियान के अंतर्गत 8 गैस एजेंसियों एवं 33 महत्वपूर्ण स्थानों, जैसे होटल एवं रेस्टोरेंट, में जांच की गई। इस दौरान सभी संबंधितों को गैस वितरण में पारदर्शिता एवं स्पष्टता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- एलपीजी सिलेंडरों की घर पर आपूर्ति सुनिश्चित करें : डीएम साथ ही यह भी स्पष्ट किया गय...