बांका, मार्च 18 -- बांका, वरीय संवाददाता। बांका जिला परिषद में इन दिनों सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। 18 जिला पार्षदों ने वर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग करते हुए आवेदन सौंपा है। पार्षदों ने अध्यक्ष पर मनमानी, पक्षपातपूर्ण रवैया और नीतिविरुद्ध कार्यकलापों का आरोप लगाया है। आवेदन के आलोक में जिप अध्यक्ष ने आगामी 28 मार्च को पार्षदों की बैठक बुलाई है। जिला पार्षदों द्वारा दिए गए आवेदन में बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 की धारा 70 उपधारा 4 का हवाला देते हुए कहा गया है कि नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई की जाए। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग पटना के पत्र के आधार पर विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाने की मांग की गई है। पार्षदों ने आरोप लगाया है कि योजनाओं की स्वीकृति में सदस्यों के बीच भेदभाव किया जा ...