पटना, अगस्त 3 -- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बांका जिला पर्षद में कार्यरत कार्यालय सहयोगी ओमप्रकाश मंडल और रात्रि प्रहरी जागेश्वर मंडल को 1.26 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी बांका जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के कक्ष से हुई। जिप कर्मियों पर नाला के साथ पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का बिल भुगतान करने के एवज में घूस मांगे जाने का आरोप है। निगरानी ब्यूरो के मुताबिक, धोरैया के अवध किशोर कुमार ने आरोपी कर्मियों पर सड़क निर्माण कार्य का बिल भुगतान करने के लिए घूस मांगने का आरोप लगाया था। ब्यूरो द्वारा कराये गये सत्यापन में घूस मांगे जाने का प्रमाण सही पाया गया। यह भी पढ़ें- बांका: बांका जिला परिषद कार्यालय में निगरानी की छापेमारी, Rs.1.26 लाख रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार इसके बाद केस दर्ज करते हुए डीएस...