बेगुसराय, मई 4 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। सीतामढ़ी में खेले जा रहे श्यामल सिन्हा अंडर-16 के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सोमवार को बेगूसराय की टीम ने बांका को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांका की टीम निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 48.6 ओवर में ऑल आउट होकर मात्र 156 रन ही बना सकी। इसमें बांका की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज अमृत ने 59 व आर्यन ने 36 रन बनाए। बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमन ने चार, राहुल गिरि व आदित्य ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 20.4 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज बेगूसराय के कप्तान राहुल गिरि ने 78 गेंद में 12 चौके और सा...