बांका, मार्च 22 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले के कटोरिया,चांदन, बौंसी और सदर प्रखंड के सुदूर देहाती क्षेत्रों में साइबर अपराधियों का संगठित गिरोह तेजी से अपने पैर पसार चुका है। खेत-बहियार, जंगल और सुनसान इलाकों में बैठकर ये गिरोह हाईटेक गैजेट्स और महंगे मोबाइल उपकरणों के जरिए साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क को संचालित कर रहे हैं। पुलिस की नजर से बचने के लिए ये अपराधी लगातार तकनीक का सहारा ले रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इन गिरोहों का नेटवर्क केवल बांका तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड के जामताड़ा,छत्तीसगढ़ और ओडिशा तक फैला हुआ है। कई बार अंतरराज्यीय पुलिस और बिहार के अन्य जिलों की टीमों ने छापेमारी भी की है, लेकिन सीमित मामलों में ही ठोस सफलता हाथ लग सकी है। कमजोर साइबर कानूनों और पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में कई आरोपी गिरफ्तारी से बच नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.