बांका, सितम्बर 1 -- बांका एक संवाददाता बांका मद्यनिषेध विभाग एवं उत्पाद एवं मद्यनिषेध थाना बांका की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान भलजोर चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हंसडीहा, झारखंड की ओर से भागलपुर जा रहे 16 चक्का ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में धान की भूसी के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। जांच में कुल 1,214 कार्टून में 10,694.800 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 28 लाख रुपये बताई गई है। यह भी पढ़ें- कार से 453 लीटर विदेशी शराब के साथ हरियाणा का अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार। बरामद शराब पर फॉर सेल इन पंजाब ओनली अंकित है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक मोहन लाल (23), पिता माला राम, निवासी नर...