भागलपुर, अप्रैल 7 -- बेलहर से पीके विश्वकर्मा की रिपोर्ट बांका जिले के बेलहर प्रखंड स्थित झामा मैदान में 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ हो गया है। यज्ञ के आरंभ होते ही क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया है। यज्ञ स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर यज्ञशाला की परिक्रमा कर रहे हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। यज्ञ आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन, पूजन और धार्मिक प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु यज्ञ में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। यज्ञ स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन के दौरान भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.