भागलपुर, अप्रैल 22 -- मृत बच्चे की मां ने मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान दिया मदौड़ा में हुई घटना, आरोपी का पत्नी से होता था विवादभागलपुर, प्रधान संवाददातादरिंदे पिता ने अपने ही पांच साल के बेटे को पटककर मार डाला। घटना बांका जिले के मदौड़ा में घटित हुई है। आरोपी पिता चमचम मंडल को फिलहाल बरारी पुलिस ने हिरासत में ले रखा है और बांका पुलिस को सूचित किया गया है। घटना को लेकर मृतक पांच साल के रोहित कुमार की मां पूनम देवी ने मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान दिया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि पोखड़िया के रहने वाले उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया था। एक महीने पहले वह अपने बच्चों के साथ मदौड़ा स्थित अपने मायके आ गई थी। उसने बताया है कि 20 अप्रैल को सुबह उसके पति चमचम पंडित उसके मायके आया और रात में चला गया। महिला के भाई की शादी थी जिस...