बांका, जून 16 -- बांका, एक संवाददाता। बांका के कृषि विज्ञान केंद्र में सोमवार को प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कर्मशाला का उ‌द्घाटन दीप प्रज्वलित कर प्राकृतिक खेती के बांका जिला संयोजक सह भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुपम गर्ग ने किया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी त्रिपुरारी शर्मा, सहित इनपुट रिसोर्स सेंटर के संयोजक सहित पांच प्रखंडों के चयनित किसान मौजूद थे। एक दिवसीय कर्मशाला में बिहार कृषि विश्ववि‌द्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ आदित्य सिन्हा के अलावे बांका केवीके के वरीय व्यज्ञानिक डॉ बिजेन्द्र कुमार, मृदा वैज्ञानिक संजय मंडल, उद्यान वैज्ञानिक अजय कुमार दास, डॉ संजीत कुमार, सहायक निदेशक प्रक्षेत्र ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, सहायक निदेशक रसायन सह प्राकृतिक खेती के नोडल ऑफिस...