भागलपुर, मई 20 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। देश में तांबा की बढ़ती मांग और विदेशों से आयात कम होने को चलते अब केंद्र सरकार धरती के अंदर जमा बेस मेटर (आधार धातु) को निकालने की तैयारी कर रही है। खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा भागलपुर से सटे बांका जिले की धरती में मौजूद तांबा, सीसा और जस्ता को निकालने की तैयारी की जा रही है। विभाग के सचिव ने सहायक निदेशक (मुख्यालय) को निर्देश दिया है कि बृहत खनिज में जीएसआई जी-2 की ई-नीलामी के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजें। साथ ही बांका जिलान्तर्गत तांबा-सीसा-जस्ता ब्लॉक के लिए एसबीआई कैपिटल लिमिटेड से वेंडर मूल्यांकन व्यवहार्यता रिपोर्ट (वीईआर) के संबंध में खान मंत्रालय से निरंतर फॉलोअप करते रहें। जानकारों ने बताया कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के अन्वेषण सर्वेक्षण जी-2 में बांका जिले के जयपुर, र...