बांका, दिसम्बर 8 -- बांका, निज संवाददाता। बिहार राज्य के शहरी इलाकों को बेसहारा, गरीबों और छतविहीन लोगों के आश्रय के लिए नगर विकास विभाग द्वारा दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना अंतर्गत चलाए जा रहे शहरी आजीविका मिशन के सेल्फ हेल्प ग्रुप की दीदियों के माध्यम से आश्रय स्थल का संचालन किया जा रहा है।बांका नगर परिषद क्षेत्र में बांका - कटोरिया मुख्य मार्ग में प्राइवेट बस स्टैंड के भीतर बने आश्रय स्थल का संचालन भी मैडम क्यूरी समूह की दीदियों द्वारा आश्रय स्थल का संचालन बेहतर ढंग से किया जा रहा है। यहां की बेहतर व्यवस्था और रखरखाव से प्रभावित होकर अगस्त माह में निरीक्षण के लिए पहुंची राज्यस्तरीय दो सदस्यीय टीम के द्वारा विभाग को सौंपे गए रिपोर्ट के बाद बांका के आश्रय स्थल को बिहार राज्य का मॉडल आश्रय स्थल के रूप में विकसित कर स्थापित करते हुए,इसी ...