बांका इंटरसिटी में भटके तीन मासूमों को आरपीएफ ने बचाया, सीडब्ल्यूसी मुंगेर को सौंपा
मुंगेर, अगस्त 4 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर के दौरान घर से भटककर निकले तीन नाबालिग किशोरों को आरपीएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से संभावित बड़ी अनहोनी टल गई। बाद में सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर तीनों बच्चों को आगे की कार्रवाई के लिए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी), मुंगेर के सुपुर्द कर दिया गया। इस बावत आरपीएफ पोस्ट जमालपुर के इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ एस्कॉर्ट पार्टी की नजर एक ही कोच में बैठे तीन किशोरों पर पड़ी। एस्कॉर्ट टीम को देखते ही तीनों घबराकर इधर-उधर होने लगे, जिससे जवानों को संदेह हुआ। पूछताछ करने पर बच्चों ने बताया कि वे झारखंड के गोड्डा जिले के रहने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.