बांका अग्निशमन विभाग को मिली हाईटेक फोम टेंडर वाहन, अब आग पर तेजी से होगा काबू
बांका, मई 26 -- बांका, नगर प्रतिनिधि -: जिले के अग्निशमन विभाग को अत्याधुनिक तकनीक से लैस हाईटेक फोम टेंडर 2500 लीटर क्षमता वाली नई गाड़ी की सौगात मिली है। इस विशेष वाहन के शामिल होने से जिले में आगजनी, रेस्क्यू और आपदा प्रबंधन कार्यों को अब और अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित तरीके से अंजाम दिया जा सकेगा।
नवीनतम तकनीक गौरतलाब है कि, विभाग के अनुरोध और जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के अथक प्रयासों से विभाग को यह आधुनिक सुविधा प्राप्त हुई है। यह नई फोम टेंडर गाड़ी एक बार में 2500 लीटर पानी और 500 लीटर फोम लेकर चलने की क्षमता रखती है। यही विशेषता इसे सामान्य अग्निशमन वाहनों से अलग बनाती है। यह गाड़ी फोम और पानी दोनों को मिक्स कर हर प्रकार की आग पर तेजी से काबू पाने में सक्षम है। खासकर भविष्य में तैलीय पदार्थों, केमिकल एवं गैस से लगी आग को बुझाने में यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.