बांका, अप्रैल 30 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। सूबे में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बावजूद शराब तस्कर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं।इसी कड़ी में मंगलवार की रात उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट पर पुलिस ने एक टोटो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।मामले में टोटो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।एसएचओ चंदन कुमार ने बताया कि मंगलवार रात चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रहे एक टोटो को संदेह के आधार पर रोका गया।जब टोटो की तलाशी ली गई,तो पुलिसकर्मी दंग रह गए।तस्कर ने बड़ी चतुराई से टोटो की सीट के नीचे गुप्त तहखाना बना रखा था,जिसमें विभिन्न ब्रांडों की 52 बोतलें विदेशी शराब छिपाई गई थीं।पुलिस यह भी पढ़ें- 52 बोतल विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार के अनुसार,जब्त शराब क...