बांका, मई 31 -- बौंसी, निज संवाददाता। नगर पंचायत बौंसी के सिरॉय में रविवार को मुख्य पार्षद कोमल भारती ने सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम में वार्ड पार्षद रेखा देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। लगभग 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क की लंबाई करीब 1200 फीट होगी। मुख्य पार्षद ने नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत मुख्य पार्षद कोमल भारती ने वार्ड संख्या 10 (सिमरिया) का दौरा कर वहां निर्माणाधीन नाला कार्य का भौतिक निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...