भागलपुर, फरवरी 17 -- बांका, एक संवाददाता। हिजरिया गांव में युवाओं के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दो स्थानीय टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच का उद्घाटन पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। ग्रामीणों की भारी भीड़ मैच देखने के लिए मैदान में जुटी रही। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के खेल आयोजन से युवाओं में आपसी भाईचारा और खेल भावना का विकास होता है। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में खिलाड़ियों और अतिथियों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...