भागलपुर, जनवरी 5 -- बांका। आनंदपुर थाना पुलिस ने विभिन्न कांडों में फरार चल रहे स्थाई वारंटी मडारन मियां को कनौदी गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वारंटी अपने गांव में छिपकर रह रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा। गिरफ्तार वारंटी पर कई मामलों में न्यायालय से वारंट जारी था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...