भागलपुर, मार्च 5 -- बांका, निज संवाददाता। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सुबह से ही गांव और बाजारों में होली की धूम रही। युवाओं ने ढोल-नगाड़े और गीत-संगीत के साथ होली का आनंद लिया। कई स्थानों पर पारंपरिक फगुआ गीतों की भी प्रस्तुति हुई। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे कहीं भी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पुलिस गश्ती दल लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी गई। वहीं मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर भी लोगों ने एकत्र होकर उत्साहपूर्वक पर्व मनाया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में पर्व को लेकर खास उत्साह देखा गया। कुल मिलाकर जिले में होली का त्योहार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.