भागलपुर, अप्रैल 1 -- बांका। एक संवाददाता सुईया थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए एक शराबी और एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार संध्या गश्ती के दौरान हथियापाथर गांव निवासी हुसैन अंसारी को शराब के नशे में हंगामा करते हुए पकड़ा गया। वहीं दूसरे मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी कारु उर्फ इस्माइल अंसारी, निवासी सुईया को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया। थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से गश्ती अभियान चलाया जा रहा है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...